महाराष्ट्र में 24 घंटे में 55 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव, कुल 1.32 लाख मामले, जानें राज्यवार आंकड़े

महाराष्ट्र में 24 घंटे में 55 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव, कुल 1.32 लाख मामले, जानें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 87 लाख 08 हजार 008 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 461715 लोगों की मौत हो चुकी है। जहां एक तरफ पूरी दुनिया के वैज्ञानिक इसका इलाज ढूढ़ने में लगे हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ सरकारें और स्वास्थ्य विभाग कोरोना से बचाव करने के लिए पूरी तरह से हरकत में हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 174387 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 237195 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 13699 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना के कुल 425282 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Corona in India Latest Update: भारत में कोरोना के कितने मामले हैं, कितनी मौतें हुईं?

कोरोना वायरस (Coronavirus in India) के नए मामलों में कमी देखने को नहीं मिल रही। हालांकि राहत की बात ये है कि कुल 4.25 लाख मामलों में से 2 लाख 37 हजार 196 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। आइसीएमआर के मुताबिक देश में 69 लाख 50 हजार 493 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से संक्रमित 55.49 फीसद मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

विश्व की 17 फीसद आबादी होने के बावजूद हमारे यहां कोरोना वायरस के मामले 5 फीसद से कम हैं। हमारे यहां अब ठीक होने की दर 56 फीसद के आसपास है। दुनिया में कोरोना वायरस से होने वाली मौतों में हमारे यहां मौत का आंकड़ा 3 फीसद से भी कम है।

महाराष्ट्र पुलिस में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 55 नए मामले सामने आए हैं और एक पुलिसकर्मी की मौत हुई है। महाराष्ट्र पुलिस में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 4,103 हो गई है। वहीं महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या 1.32 लाख को पार कर गई है। रविवार को 3,870 नए मामले सामने आए थे। राज्य में अब तक 6,170 लोगों की जान भी जा चुकी है। अब तक 65,744 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 60,161 रह गयी है।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

कुल मामले

आंध्र प्रदेश

4562

4331

106

8999

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

11

37

0

48

अरुणाचल प्रदेश

120

15

0

135

असम

2019

3360

9

5388

बिहार

1979

5580

53

7612

चंडीगढ़ 

84

316

6

406

छत्तीसगढ़

817

1447

11

2275

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

62

26

0

88

दिल्ली

24558

33013

2175

59746

गोवा

625

129

0

754

गुजरात 

6248

19349

1663

27260

हरियाणा

4918

5557

160

10635

हिमाचल प्रदेश 

240

425

8

673

जम्मू एंड कश्मीर 

2492

3382

82

5956

झारखंड

656

1406

11

2073

कर्नाटक

3395

5618

137

9150

केरल

1490

1661

21

3172

लद्दाख

702

134

1

837

मध्य प्रदेश 

2373

9015

515

11903

महाराष्ट्र 

60161

65744

6170

132075

मणिपुर

591

250

0

841

मेघालय

10

33

1

44

मिजोरम

131

9

0

141

नागालैंड

70

141

0

211

ओडिशा

1426

3720

14

5160

पुडुचेरी

218

140

8

366

पंजाब

1275

2700

99

4074

राजस्थान

2984

11597

394

14930

सिक्किम

53

25

0

78

तमिलनाडु

25866

32754

757

59377

तेलांगना

3861

3731

210

7802

त्रिपुरा

461

759

1

1221

उत्तराखंड

817

1500

27

2344

उत्तर प्रदेश 

6168

10995

550

17731

वेस्ट बंगाल

5093

8297

555

13945

राज्यों को पुन: सौंपें जा रहे मामले

7832

 

 

7832

भारत में कुल मामले

174387

237196

13699

425282


 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

इसे भी पढ़ें-

मानसून में बढ़ जाता है इन 6 बीमारियों का खतरा, जानें आपको क्या करना चाहिए?

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।